SEBI क्या है ?

SEBI क्या है ?

नमस्कार दोस्तों, Bazaareducation में आपका स्वागत है। आज हम इस Article में SEBI क्या है ? इस बारे में Complete Details में जानने वाले है।

जैसे कि ;- 1. SEBI का Full Form क्या होता है ?

2. SEBI क्या है ?

3. SEBI का क्या कार्य होता है ?

4. SEBI की स्थापना का मुख्य उद्देश्य क्या है ?

5. SEBI का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?

6. वर्तमान में सेबी के Chairman कौन हैं ?

7. SEBI की स्थापना कब हुई थी ?

8. SEBI के अध्यक्ष का कार्य काल कितने साल का होता है ?

1. SEBI का Full Form क्या होता है ?

SEBI का Full Form होता है (Securities And Exchange Board of India / भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड)।

2. SEBI क्या है ?

SEBI (Securities And Exchange Board of India / भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) एक Regulatory Body है जो भारत सरकार के वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) के स्वामित्व के अंदर भारतीय Stock Market और Commodity Market को Regulate करने का काम करती है।

3. SEBI का क्या कार्य होता है ?

दोस्तों, सेबी के कार्य को मुख्यतः तीन भागों में बाँटा गया है।

  1. सुरक्षात्मक कार्य (Protective Function)
  2. विनियामक कार्य (Regulatory Functions)
  3. विकासात्मक कार्य (Development Functions)
1. सुरक्षात्मक कार्य (Protective Function)

सुरक्षात्मक कार्यों में मुख्यतः निवेशकों और बाजार की सुरक्षा से संबंधित कार्य आते हैं।

  1. बाजार में होने वाली धोखाधड़ी एवं अनुचित कार्यों को रोकना और उन पर प्रतिबंध लगाना।
  2. Internal (आंतरिक) ट्रेडिंग को रोकना।
  3. निवेशकों के हितों की रक्षा करना।
  4. बाजार में फैलाई गई झूठी अफवाहों को रोकना ताकि आम निवेशक इन अफवाहों को सच मानकर किसी भी चीज की खरीदी-बिक्री ना करें।
  5. बाजार में नए व्यापार को लेकर प्रवेश करने वाली कंपनियों की सत्यता की जाँच करना और उनके कपटपूर्ण व्यवहार पर रोक लगाना।
  6. शेयरों की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव को सिमित रखना, मतलब की शेयरों की कीमतों में पहले से Corporate या Corporate समूह द्वारा तय की गई Price Fluctuations को रोकना।
2. विनियामक कार्य (Regulatory Functions)

विनियामक कार्य में मुख्यतः निवेशकों और अन्य Financial Participants के हितों की सुरक्षा से संबंधित कार्य आते हैं।

  1. Brokers और Sub-Brokers, तथा बाजार के सभी खिलाड़ियों का पंजीकरण (Registration) करना।
  2. अधिनियमों (Regulations) के उद्देश्यों के बाहर की जाने वाली गतिविधियों एवं कार्यों पर अधिशुल्क या कोई अन्य प्रभार (Charges) लगाना।
  3. धोखाधड़ी एवं अनुचित कामों की रोकथाम करना।
  4. प्रतिभूति अनुबंध अधिनियम (Securities Contract Act) 1856 के तहत दिए गए अधिकारों को निष्पादित (Executed) और कार्यान्वित (Implemented) करना, जो कि भारत सरकार द्वारा दिए जा सकते हैं।
  5. एक Platform की व्यवस्था करना जहाँ पर स्टॉकब्रोकर, पोर्टफोलियो मैनेजर, बैंकर, शेयर ट्रांसफर एजेंट, निवेश सलाहकार, मर्चेंट बैंकर, रजिस्ट्रार और अन्य सभी लोग एक साथ लेन-देन कर सकें।
  6. Mutual Funds के कामकाज और कंपनियों के अधिग्रहण (Acquisition) को नियंत्रित करना।
  7. Financial Intermediaries And Corporate Groups को सही तरीके से काम करने के दिशा-निर्देश देना।
  8. आचार संहिता का निर्माण करना और प्रतिभूतियों (Securities) के लेन-देन की जांच और लेखापरीक्षा (Audit) करना।
3. विकासात्मक कार्य (Development Functions)

विकासात्मक कार्य में मुख्यतः बाजार और निवेशकों के विकास संबंधित कार्य आते हैं।

  1. मध्यस्थों (Mediators) को प्रशिक्षण देना, मतलब कि बाजार में एक Mediator के रूप में काम करने वाले लोगों को प्रशिक्षित करना, जैसे कि Broker, Sub-Broker, और Exchange आदि को प्रशिक्षण देना।
  2. निष्पक्ष मतलब कि बिना किसी भेदभाव के लेन-देन (Transactions) को बढ़ावा देना।
  3. निवेशकों को निवेश के बारे में शिक्षित करना और उन्हें जागरूक बनाना।
  4. बाजार के सभी प्रतिभागियों (Participants) के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रकार की उपयोगी जानकारी प्रकाशित करना।
  5. शोध एवं अनुसंधान आयोजित करना।
  6. पंजीकृत (Registered) स्टॉक्स ब्रोकर्स को इंटरनेट व्यापार की अनुमति देना, अर्थात् बाजार में डिजिटल व्यापार को प्रोत्साहित करना।
  7. बाजार को विकसित करने के लिए उपाय करते रहना और एक लचीला (Flexible) दृष्टिकोण बनाए रखना।

4. SEBI की स्थापना का मुख्य उद्देश्य क्या है ?

सेबी की स्थापना का मुख्य उद्देश्य भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों के हितों की रक्षा करना और उन्हें सुरक्षा प्रदान करना होता है।

5. SEBI का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?

सेबी का मुख्यालय महाराष्ट्र के मुंबई में बांद्रा कुर्ला परिसर में स्थित है।

6. वर्तमान में सेबी के Chairman कौन हैं ?

वर्तमान में सेबी के Chairman Ms. Madhabi Puri Buch / माधवी पुरी बुच है।

7. SEBI की स्थापना कब हुई थी ?

सेबी की स्थापना 12 अप्रैल 1988 को हुई थी और बाद में जाकर सेबी अधिनियम 1992 के तहत 30 जनवरी 1992 को इसे सवैधानिक मान्यता मिली थी।

8. SEBI के अध्यक्ष का कार्य काल कितने साल का होता है ?

सेबी के अध्यक्ष का कार्यकाल 5 वर्ष तक या उनकी 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक का होता है।

Important Points

  • SEBI का Full Form होता है (Securities And Exchange Board of India / भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड)।
  • SEBI भारतीय Financial Market की एक Regulatory Body है, जिसका मुख्य उद्देश्य भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों के हितों की रक्षा करना और उन्हें सुरक्षा प्रदान करना होता है।
  • SEBI भारत सरकार के वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) के स्वामित्व के अंदर भारतीय Stock Market और Commodity Market को Regulate करने का काम करती है।
  • SEBI की स्थापना 12 अप्रैल 1988 को हुई थी और बाद में जाकर सेबी अधिनियम 1992 के तहत 30 जनवरी 1992 को इसे सवैधानिक मान्यता मिली थी।
  • SEBI के कार्यों को तीन भागों में बांटा गया है, जैसे कि सुरक्षात्मक कार्य (Protective Function), विनियामक कार्य (Regulatory Functions), और विकासात्मक कार्य (Development Functions) आदि ।
  • सुरक्षात्मक कार्यों में मुख्यतः निवेशकों और बाजार की सुरक्षा से संबंधित कार्य आते हैं। जबकि विनियामक कार्यों में मुख्यतः निवेशकों और अन्य वित्तीय प्रतिभागियों (Financial Participants) के हितों की सुरक्षा से संबंधित कार्य आते हैं। और विकासात्मक कार्यों में मुख्यतः बाजार और निवेशकों के विकास संबंधित कार्य आते हैं।
  • सेबी ब्रोकर्स, म्यूचुअल फंड, एक्सचेंज, और कंपनियों को Regulate करने का काम करता है और साथ ही उनकी प्रक्रियाओं को भी सुनिश्चित करता है।
  • SEBI (BSE) Bombay Stock Exchange और (NSE) National Stock Exchange जैसे बड़े स्टॉक Exchanges को भी Regulate करता है।
  • SEBI स्टॉक ब्रोकर्स,  एक्सचेंजों, और अन्य सभी Financial Institutions की प्रमाणिता की जांच भी करता है।  
  • SEBI निवेशकों को बाजार में होने वाली धोखाधड़ी और वित्तीय अपराधों से बचाने के लिए समय-समय पर जागरूक करने का काम भी करता है।

NOTE;- अगर आपके पास अभी तक Demat और Trading Account नहीं है, तो आप निचे दिए गए Link पर Click करके भारत के प्रमुख Discount Broker के पास अपना Demat और Trading Account खोल सकते हैं और Stock Market में Invest कर सकते हैं।

So I Hope कि आपको समझ में आ गया होगा कि SEBI क्या है ? तो आपको सेबी पर हमारा यह Article कैसा लगा, निचे Comments करके जरूर बताइयेगा।

धन्यवाद ।। “

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *