NSDL और CDSL क्या होते हैं ?

NSDL और CDSL क्या होते है ?

नमस्कार दोस्तोंBazaareducation में आपका स्वागत है। आज हम इस Article में NSDL और CDSL क्या होते हैं ? इस बारे में Complete Details में जानने वाले है।

जैसे कि ;- 1. NSDL का Full Form क्या होता है ?

2. CDSL का Full Form क्या होता है ?

3. NSDL और CDSL क्या होते हैं ?

4. NSDL और CDSL का क्या काम होता है ?

5. NSDL और CDSL में क्या Difference होता है ?

1. NSDL का Full Form क्या होता है ?

NSDL का Full Form होता है “National Securities Depository Limited” (नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड)।

2. CDSL का Full Form क्या होता है ?

CDSL का Full Form होता है “Central Depository Services Limited” (सेंट्रल डिपोजिटरी सर्विसेज लिमिटेड)।

3. NSDL और CDSL क्या होते हैं ?

NSDL और CDSL भारत के दो इलेक्ट्रॉनिक डिपॉजिटरी हैं, मतलब कि दो इलेक्ट्रॉनिक संग्रहालय हैं जहाँ पर निवेशकों द्वारा खरीदे गए शेयर्स, बॉन्ड, डिबेंचर और म्यूच्यूअल फंड्स आदि को इलेक्ट्रॉनिक रूप में स्टोर करके रखा जाता है।

4. NSDL और CDSL का क्या काम होता है ?

NSDL और CDSL का काम निवेशकों द्वारा खरीदे गए शेयर्स, बॉन्ड्स, डिबेंचर्स, म्यूच्यूअल फंड्स आदि को अपने पास इलेक्ट्रॉनिक रूप में स्टोर करके रखने का होता है।

जैसे कि बैंक हमारे पैसे को इलेक्ट्रॉनिक रूप में अपने पास सुरक्षित Save करके रखता है, उसी प्रकार NSDL और CDSL हमारे द्वारा खरीदे गए शेयर्स, बॉन्ड्स, डिबेंचर्स, म्यूच्यूअल फंड्स आदि को अपने पास इलेक्ट्रॉनिक रूप में सुरक्षित तरीके से स्टोर करने का काम करते हैं।

NSDL और CDSL के आने से पहले स्टॉक मार्केट का सारा काम पेपर आधारित होता था, जिसमें निवेशकों को उनके शेयर्स पेपर आधारित डॉक्यूमेंट के रूप में दिए जाते थे। और निवेशकों को उन डॉक्यूमेंट्स को सुरक्षित रूप में अपने पास संभाल कर रखना पड़ता था। लेकिन NSDL और CDSL के आने के बाद सारा काम इलेक्ट्रॉनिक रूप में हो गया है, अब निवेशकों द्वारा खरीदे गए शेयर्स, बॉन्ड्स, डिबेंचर्स, म्यूच्यूअल फंड्स आदि को NSDL और CDSL जैसी डिपॉजिटरी अपने पास इलेक्ट्रॉनिक रूप में सुरक्षित तरीके से स्टोर करके रखती हैं।

दोस्तों, मैं आपको बताना चाहता हूँ कि NSDL डिपॉजिटरी पेन कार्ड जैसे डॉक्यूमेंट जारी करने का काम भी करती है।

5. NSDL और CDSL में क्या  Difference होता है ?

वैसे तो NSDL और CDSL दोनों में कोई बड़ा आधारभूत अंतर नहीं है, दोनों ही भारत की इलेक्ट्रॉनिक डिपॉजिटरी हैं। और दोनों का काम निवेशकों के शेयर्स, बॉन्ड्स, डिबेंचर्स, म्यूच्यूअल फंड्स आदि को अपने पास इलेक्ट्रॉनिक रूप में स्टोर करके रखने का होता है, फिर भी इनमें कुछ अंतर है जो निचे दिए गए है।

Number   NSDL CDSL
1. NSDL का Full Form होता है “National Securities Depository Limited.” जबकि CDSL का Full Form होता है “Central Depository Services Limited.”
2. NSDL की स्थापना 8 नवम्बर 1996 में हुई थी। जबकि CDSL की स्थापना फरवरी 1999 में हुई थी।
3. NSDL डिपॉजिटरी NSE (National Stock Exchange) के लिए काम करती है। जबकि CDSL डिपॉजिटरी BSE (Bombay Stock Exchange) के लिए काम करती है।
4. NSDL भारत की पहली इलेक्ट्रॉनिक डिपॉजिटरी है। जबकि CDSL भारत की दूसरी इलेक्ट्रॉनिक डिपॉजिटरी है।
5. NSDL में अगर आपका Demat Account है तो उसकी ID की शुरुआत IN से होगी और बाकि के 14 नंबर होंगे। जबकि CDSL में आपके Demat Account ID में 16 अंक होंगे, उसमें IN नहीं होगा।
6. NSDL में Account Open करवाने का शुल्क अलग होता है। और CDSL में भी Account Open करवाने का शुल्क अलग होता है।

Important Points

  • NSDL का Full Form होता है “National Securities Depository Limited” और CDSL का Full Form होता है “Central Depository Services Limited”.
  • NSDL की स्थापना 8 नवम्बर 1996 में हुई थी। जबकि CDSL की स्थापना फरवरी 1999 में हुई थी।
  • NSDL और CDSL दोनों ही भारत की इलेक्ट्रॉनिक डिपॉजिटरी हैं, जो निवेशकों द्वारा खरीदे गए शेयर्स, बॉन्ड्स, डिबेंचर्स, म्यूच्यूअल फंड्स आदि को अपने पास इलेक्ट्रॉनिक रूप में स्टोर करने का काम करती हैं।
  • NSDL डिपॉजिटरी NSE (National Stock Exchange) के लिए काम करती है। जबकि CDSL डिपॉजिटरी BSE (Bombay Stock Exchange) के लिए काम करती है।
  • NSDL और CDSL में Account Open करवाने का शुल्क अलग-अलग होता है।
  • अगर आपका Demat Account NSDL (National Securities Depository Limited) में है तो उसकी ID की शुरुआत IN से होगी और बाकि के 14 नंबर होंगे। और अगर आपका Demat Account CDSL (Central Depository Services Limited) में है तो आपके Demat Account ID में 16 अंक होंगे, उसमें IN नहीं होगा।
  • NSDL डिपॉजिटरी पेन कार्ड जैसे डॉक्यूमेंट जारी करने का काम भी करती है।

NOTE;- अगर आपके पास अभी तक Demat और Trading Account नहीं है, तो आप निचे दिए गए Link पर Click करके भारत के प्रमुख Discount Broker के पास अपना Demat और Trading Account खोल सकते हैं और Stock Market में Invest कर सकते हैं।

So I Hope कि आपको समझ में आ गया होगा कि Stock Market में  NSDL और CDSL क्या होते हैं ? तो आपको NSDL और CDSL पर हमारा यह Article कैसा लगा, निचे Comments करके जरूर बताइयेगा।

धन्यवाद ।। ”

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *